पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबे चार युवक, एक को बचाया गया; तीन अब भी लापता
दीदारगंज के मिर्जापुर घाट पर मची अफरा-तफरी, आशु, आदित्य और सूरज की तलाश में SDRF व गोताखोर जुटे
पटना। बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर घाट पर नदी में डूबने से चार युवक हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान चारों युवक मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तीन युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे में लापता युवकों की पहचान आशु (पिता सोनू शर्मा), आदित्य (पिता सुधीर शर्मा) और सूरज (पिता विजय शर्मा) के रूप में बताई गई है। वहीं, सुधीर शर्मा को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लापता तीनों युवकों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बचाव कार्य में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर बचाव दल और जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।छठ जैसे बड़े पर्व के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। लापता युवकों के परिजन उनकी सलामती की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल बचाव दल की प्राथमिकता तीनों युवकों का पता लगाना है।

रांची से मांडर-चान्हो तक छठ की धूम, कांके डैम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; साफ-सुथरे घाटों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल
कांके डैम में विशेष साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था की दिखी झलक, डिप्टी मेयर नीरज कुमार की पहल से श्रद्धालुओं को मिली राहत;…

झारखंड शब्द का इतिहास 700 साल से भी पुराना! चैतन्य चरितामृत में भी मिलता है ‘झारिखण्ड’ का उल्लेख, जानिए नाम की ऐतिहासिक कहानी
सरयू राय के लेख ने फिर चर्चा में लाया झारखंड नाम का उद्भव; 13वीं शताब्दी के ताम्रपत्र में मिलता है नाम का…

रांची में छठ महापर्व का तीसरा दिन आज,कुछ घंटों बाद ही अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य; छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी
रांची। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। कुछ घंटों बाद ही रविवार यानी आज व्रती…


















