गोड्डा में कुएं से मिला अज्ञात नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के चंडीचक स्थित नेशनल हाईवे सर्विस विलेज के समीप रविवार को एक कुएं से अज्ञात नवजात का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ ग्रामीण कुएं की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पथरगामा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णा साहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि कुएं से एक नवजात का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात को कुएं में किसने और किन परिस्थितियों में डाला, इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस नवजात की पहचान और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में नवनिर्मित नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ने…

झारखंड में दो बड़े हादसे: सरायकेला में ट्रेलर से टकराई कार, सात युवक गंभीर; जमशेदपुर में तीन वाहनों में लगी आग, दो कारें जलकर खाक
सरायकेला/जमशेदपुर। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों ने लोगों को दहला दिया। सरायकेला में जगाधत्री मेला देखकर…

















