उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, आरईओ तथा पथ प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न.

Share
Link copied

Team Drishti.

गुमला : उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, आरईओ तथा पथ प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में की गयी।

बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल द्वारा बाईपास रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उनके द्वारा कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाने की जानाकारी दी गई। इसपर उपायुक्त ने ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही अगली बैठक में बाईपास रोड के कार्य में संलग्न रोड कॉन्ट्रैक्टर को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा सहायक अभियंता द्वारा एन.एच-78 पर संचालित कार्य की जानकारी दी गई। जिसपर उपायुक्त ने एन.एच-78 में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता की जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अगले 10 दिनों के अंदर एन.एच-78 के शेष कर्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने आगामी 29 दिसंबर को वर्तमान झारखंड सरकार के पहली वर्षगाँठ के अवसर पर होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल द्वारा नई एवं पूर्ण योजनाओं के शिलान्यास तथा उद्घाटन हेतु प्रतिवेदन यथाशीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई), राँची के परियोजना निदेशक अजय कुमार सिन्हा एवं राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow