संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

निर्मल सिंह
गुमला: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। संविधान निर्माण में उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। मौके पर खुशमन नायक, शंभू नायक, निर्मल गोयल, अनुप अधिकारी, भोला चौधरी, मंटू नायक, प्रेम सागर राम, रमेश राम, शंभू सिंह, सुरेंद्र सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा परिसर में BJP का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
भूषण बाड़ा प्रकरण को लेकर भाजपा ने की नारेबाजी, बाबूलाल मरांडी बोले- पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला; आदिवासी बेटी को…

न अनंत सिंह और न अनंत अंबानी, इस शादी में पहुंचे थे डेढ़ लाख मेहमान, बना था भव्य आयोजन का रिकॉर्ड
देश में जब भी भव्य और महंगी शादियों की चर्चा होती है, तो अनंत अंबानी की शादी का नाम सबसे पहले आता…

















