रामगढ़ के चितरपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने मैजिक को मारी टक्कर, दो की मौत-चार घायल

रामगढ़: रामगढ़ जिले के चितरपुर में गुरुवार (26 नवंबर) की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना चितरपुर काली चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। गोला की ओर से रामगढ़ जा रहा टाटा मैजिक वाहन सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक में सवार लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
हादसे में मैजिक में सवार छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों का गोला का होना बताया जा रहा है। उनकी विस्तृत पहचान और नाम अभी सामने नहीं आए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त मैजिक से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
स्थानीय लोगों ने रजरप्पा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल हाइवा (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 02 BZ 3351) को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टक्कर कैसे हुई और दोनों वाहनों की स्थिति क्या थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
हादसे की भयावहता को देखते हुए काली चौक इलाके में भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया था।

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़ा गया
सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने फरार चल रहे पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है।…

गढ़वा पुलिस ने 60 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान; पुलिसकर्मियों को भी किया गया सम्मानित
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने लोगों का भरोसा जीतने की एक अच्छी पहल की है। जिले में अलग-अलग जगहों…

















