पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग

रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस गिरफ्तारी पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरते हुए विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में पत्रकार की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस मामले में कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं, उसमें कार्रवाई करने के बजाय मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार क्यों किया गया?

मरांडी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वास्तव में मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाना चाहते हैं, तो विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर संदेह पैदा हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। जनता की आवाज को पुलिसिया कार्रवाई के जरिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और सरकार की कथित साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। मरांडी ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में सच और न्याय की आवाज उठाते रहेंगे। पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया लीग (HIL) के 2026-27 सीजन का आगाज जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होगा। इसके लिए खिलाड़ियों की…

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
निर्मल सिंह गुमला: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान…
















