संविधान दिवस पर भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी, संजय सेठ और आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रांची: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के डिबडीह में प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा इस दिन को संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद समीर उरांव और अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
संगोष्ठी में भारतीय संविधान की विशेषताओं और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान देश की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की आत्मा संविधान में बसती है। सभी लोग संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि कुछ लोग संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान के मान-सम्मान और देश के गौरव का ख्याल नहीं रखते।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की अवहेलना करने का आरोप लगाया। आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा और उसके सम्मान के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
एसआईआर और एमएमडीआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
सौदा डी-सेंट्रल सौदा सड़क निर्माण अधर में, जर्जर मार्ग से परेशान ग्रामीण; मरम्मत की मांग
भुरकुंडा। सौदा डी से सेंट्रल सौदा सहित कई पंचायत क्षेत्रों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया…

एमजीएम अस्पताल में शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप, परिजनों का हंगामा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमजीएम अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल के शवगृह में रखे…
















