लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, दो टीमें होंगी गठित

रांची: रांची नगर निगम में लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा की समीक्षा बैठक की। शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने लंबित मामलों और विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विधि शाखा की दो अलग-अलग टीमें गठित करने का निर्देश दिया। पहली टीम सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से संबंधित मामलों, जबकि दूसरी टीम सिविल कोर्ट से जुड़े मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने दोनों टीमों के विधि सहायकों को ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी पत्रों एवं न्यायिक सूचनाओं की नियमित प्राप्ति, संधारण और निगरानी करने को कहा, ताकि कोई मामला लंबित न रहे।
नगर आयुक्त ने विशेष रूप से काउंटर एफिडेविट से जुड़े लंबित मामलों का बिना अनावश्यक देरी के निष्पादन करने पर जोर दिया। साथ ही सभी न्यायिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के माध्यम से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, विधि सहायक और विधि शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चार घंटे सड़क जाम
निर्मल सिंह गुमला: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्रा रितिका उरांव की मौत के बाद शनिवार को…

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, रिहाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग
अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर भाजयुमो का विरोध पत्रकार की तत्काल रिहाई की मांग पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग सिमडेगा…
















