महिला आरक्षण और परिसीमन पर कांग्रेस को घेरा, गीता कोड़ा बोलीं- महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहती कांग्रेस

रांची: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण का विरोध कर रही है और महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं है।
गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला आरक्षण को लेकर सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही है। धरती से लेकर आसमान तक महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महिला आरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को इसके समर्थन में एकजुट होना चाहिए।
परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इससे झारखंड में भी सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है, उसे जनता को जवाब देना चाहिए। गीता कोड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण और परिसीमन, दोनों मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है।

हजारीबाग में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित तिलैया रोड में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने…

रामगढ़ हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, 13 लोगों की मौत से मर्माहत
NH-33 पर पैंकी गांव के पास हुआ था भीषण सड़क हादसा, घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराने का निर्देश रामगढ़। झारखंड के…
















