IMG 20210103 WA0024

सेंगेल अभियान को लेकर आदिवासियों की हुई एक विशाल गोष्टी.

गिरीडीह : सेंगेल अभियान को लेकर पीरटांड के जगदीशपुर फुटबॉल मैदान मे रविवार को आदिवासियों की एक विशाल गोष्टी हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू उपस्थित हुए। इस दौरान आदिवासी समाज में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने कहा कि कि भारत के 15 करोड़ आदिवासियों को सभी सरकारो नेे ठगने का काम किया है। उन्होंने कहां की  सेंगेल अभियान उनकी सपनो को पूरा करने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासियों को सबसे अधिक बाप बेटों की सरकार ने छला है। सरना धर्म कोड के नाम पर आदिवासी कोड को यहाँ से पास कर राज्यपाल के बिना सहमति के केंद्र को भेजा गया इससे साफ जाहिर होता है कि हेमन्त सरकार सरना धर्म कोड को ले कितना सक्रिय हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेमन्त सरकार दवाब में सरना अधिवासी कोड पास कर के राज्यपाल के बिना अनुमति केंद्र को भेज राज्यपाल को नीचा दिखाने की कोशिश की है।

सेंगेल अभियान के नेता चरकु हेम्ब्रम ने कहा कि भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई नही हैं, वे प्रकृति पूजक हैं, मूर्तिपूजक नही। उनकी पूजा पद्वति, सोंच संस्कार, आदि प्रकृति से जुड़ा हुआ है। उनके लिए सरना धर्म कोड पारित नही करना नाइंसाफी है। सरना धर्म कोड व आदिवासी भाषा की रक्षा के लिए छह माह से पीरटांड़ सहित राज्य व देश के अन्य हिस्सों में आंदोलन हो रहे हैं। इसके लिए आदिवासीओ को जागरूक भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन मुर्मू व संचालन शिवनाथ टुडू ने किया। सभा को सुमित्रा मुर्मू, देवनारायण मुर्मू, आनंद टुडू,लखन मुर्मू, अनिल हांसदा, सोनालाल सोरेन, सुनील मुर्मू, मिरुलाल हेम्ब्रम, सुनील सोरेन, मनोज हांसदा, सानू मुर्मू, रीतलाल सोरेन, हीरालाल हांसदा, मिरुलाल टुडू, महादेव हेम्ब्रम, चुन्नीलाल मुर्मू, बिहारी हांसदा, रंजीत मुर्मू, बबलू हांसदा आदि ने सभा को सम्बोधित किया।

गिरिडीह, दिनेश.

Share via
Share via