देवघर के शिवलोक परिसर में तीसरी सोमवारी को भव्य ड्रोन शो का आयोजन
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर तीसरी सोमवारी को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में “शिव गाथा” थीम पर एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यह अद्भुत नजारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर के दायरे में शाम 8 बजे के बाद आकाश में देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

20 से 25 मिनट तक चले इस ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पौराणिक महत्व, श्रावणी मेला और ज्योतिर्लिंग से जुड़ी जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अनोखे आयोजन ने मेले की भव्यता और दिव्यता को और निखारा, जिसकी श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। यह आयोजन श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।


















