रांची में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन
रांची : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रांची पुलिस ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभावना को मजबूत करना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत नवीन पुलिस केंद्र, रांची से हुई और यह शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी उत्साहजनक बना दिया।
इसी क्रम में ओटीसी ग्राउंड, रांची में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक सी.पी. सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर बीजेपी विधायक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “देश की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें इसे सदैव बनाए रखना चाहिए।”
यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया, जिसने नागरिकों और पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

















