20251025 190026

मांडर थाना क्षेत्र में चलती बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

रांची : रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित बाजारटाड़ के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मोना बस में अचानक आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब बस यात्रियों से भरी हुई सड़क पर चल रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के बैटरी बॉक्स के पास से अचानक धुआं उठने लगा। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपनी तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बैटरी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share via
Share via