रांची के कोकर चौक के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : बिना हेलमेट बाइक की सवारी जानलेवा हो सकती है इसका खामियाजा आज एक बाईक सवार को जान देकर चुकानी पड़ी। रांची स्थितबकोकर चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बिना हेलमेट सुबह क्रिकेट खेलने निकला था, इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है अज्ञात वाहन के धक्के से युवक के सिर में ही गंभीर चोट लगी, और मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बूटी मोड़ स्थित सैनिक कॉलोनी का रहनें वाला था। युवक के पिता रिटायर्ड आर्मी जवान हैं और बड़ा भाई एयर फोर्स में है। परिजनों के अनुसार राम अवतार सिंह सुबह 3:00 बजे ही घर से मोराबादी मैदान में क्रिकेट खेलने के नाम पर निकला था।
दुर्घटना के बाद युवक का लाश सडक़ के किनारे पड़ी थी और बाइक दूसरी छोर पर थी। स्थानीय लोगों ने लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
















