एसीबी ने 33 हज़ार घूस लेते राजस्व कर्मी को किया गिरफ्तार.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोडरमा : कोडरमा जिले के जयनगर अंचल में राजस्व कर्मी सह नाजिर बाबू को 33 हज़ार रुपये घूस लेते एसीबी टीम ने रंगे हाँथ पकड़ा। एसीबी ने भ्रष्ट राजस्व कर्मी को गिरफ्तार कर अपने साथ हज़ारीबाग ले गयी। बताया जाता है कि उक्त राजस्व कर्मी जमीन का दाखिल खारिज करने के एवज में 33 हज़ार घूस राम कुमार सिंह से मांग रहा था।
राम कुमार सिंह ने एसीबी को शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को कोडरमा में राजस्व कर्मी ने घूस की रकम लेकर युवराज होटल के समीप राम सिंह को बुलाया, राम कुमार सिंह ने जैसे ही पैसा पकड़ा, कुछ देर बाद एसीबी की टीम आ धमकी और राजस्व कर्मी को गिरफ्तार कर हज़ारीबाग ले गयी।

















