Administration cracks down on illegal mining in Simdega.

सिमडेगा में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, उपायुक्त ने निरंतर छापेमारी के दिए निर्देश

सिमडेगा में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, उपायुक्त ने निरंतर छापेमारी के दिए निर्देश

Administration cracks down on illegal mining in Simdega.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरेश सिमडेगा 

सिमडेगा: जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई।

RKDF
Adv

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई 2026 के दौरान अवैध खनन के विरुद्ध तीन मामलों में कार्रवाई की गई है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 62 निरीक्षण किए जा चुके हैं। इन निरीक्षणों के दौरान पकड़े गए मामलों में 13,79,054 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है,।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अवैध खनन पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नियमित एवं प्रभावी छापेमारी अभियान चलाया जाए और अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही एनजीटी के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर भी जोर दिया गया।

धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: 31 ठिकानों पर छापेमारी, 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज़,1.02 करोड़ नकद जब्त

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, डीएसपी रणबीर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक सहित खनन एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान और नियमित निगरानी को और अधिक मजबूत करने पर सहमति बनी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now