भारत-पाक सीजफायर के बाद डोनाल्ड ट्रंप का आया एक और बयान, जानिए कश्मीर को लेकर क्या बोले

भारत-पाक सीजफायर के बाद डोनाल्ड ट्रंप का आया एक और बयान, जानिए कश्मीर को लेकर क्या बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है और वे कश्मीर समस्या के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। ट्रंप ने यह भी लिखा कि वह दोनों देशों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं और हजार साल पुराने इस विवाद का हल निकाला जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीजफायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए के साथ आईबी और रॉ के चीफ मौजूद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर यह संघर्ष जारी रहता, तो लाखों निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दोनों देशों के नेतृत्व की “साहसिक और विवेकपूर्ण” भूमिका की सराहना की, जिसके कारण युद्धविराम संभव हो सका। ट्रंप ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद दोनों देश “पूर्ण और तत्काल युद्धविराम” पर सहमत हुए, जिससे भारी विनाश और जनहानि को रोका जा सका। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम बताया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now