सीजफायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए के साथ आईबी और रॉ के चीफ मौजूद

सीजफायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए के साथ आईबी और रॉ के चीफ मौजूद

पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान मौजूद हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत-पाक सीजफायर: सीमावर्ती इलाकों में तनाव के बीच शांति की उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना शामिल है। सूत्रों के अनुसार, सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर उल्लंघन की घटनाओं और ड्रोन गतिविधियों की रिपोर्ट्स पर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है।

झारखंड के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना, अलर्ट जारी

यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के परिप्रेक्ष्य में अहम मानी जा रही है। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने सीजफायर के बाद कूटनीतिक और सैन्य तैयारियों पर जानकारी दी। PM मोदी ने सेनाओं को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now