एनएसए अजीत डोभाल का बड़ा बयान: “बदला एक बड़ी ताकत है, इतिहास का बदला लेकर भारत को फिर महान बनाएंगे”
एनएसए अजीत डोभाल का बड़ा बयान: “बदला एक बड़ी ताकत है, इतिहास का बदला लेकर भारत को फिर महान बनाएंगे”

नई दिल्ली, 10 जनवरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD 2026) के उद्घाटन समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए एक प्रेरक और विचारोत्तेजक संदेश दिया। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में डोभाल ने कहा कि “बदला” शब्द भले ही आदर्श न लगे, लेकिन बदला अपने आप में एक बड़ी ताकत है।उन्होंने जोर देकर कहा,
“भारत का इतिहास अपमान, लाचारी, मंदिरों की लूट, गांवों की तबाही और अनगिनत कुर्बानियों से भरा पड़ा है। हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दीं, लेकिन बाहरी खतरों को ठीक से समझ नहीं पाए। इसलिए नई पीढ़ी को इस सबक को याद रखना होगा और इतिहास का बदला लेकर देश को उसके अधिकारों, विचारों और विश्वासों के आधार पर फिर से महान बनाना होगा।”डोभाल ने भारत की प्राचीन सभ्यता की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा,
देखे वीडियो लिंक में:-
https://x.com/i/status/2009858117895631272
“हमारी सभ्यता बहुत विकसित थी। हमने कभी किसी के मंदिर नहीं तोड़े, न लूटपाट की, न किसी पर हमला किया, जबकि दुनिया का बड़ा हिस्सा उस समय पिछड़ा हुआ था।”
पीएम मोदी की तारीफ:
ऑटोपायलट मोड पर भी भारत विकसित बन जाएगा”एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जिस गति और रफ्तार पर आगे बढ़ाया है, उसके हिसाब से यदि भारत अब ऑटोपायलट पर भी चलता रहे, तो भी यह जल्द ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा।”
डोभाल ने युवाओं को निर्णय लेने की शक्ति पर जोर देते हुए चेतावनी भी दी कि सुरक्षा खतरों को नजरअंदाज करना देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी साबित हो सकता है।
युवाओं से आह्वान: आग जलाए रखें, सतर्क रहें
डोभाल ने युवा पीढ़ी से अपील की कि उनके भीतर आग जलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सतर्क रहना होगा ताकि अतीत की गलतियां दोहराई न जाएं।
कार्यक्रम में हजारों युवा नेता शामिल हुए, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का मंच प्रदान कर रहा है।


















