20201103 135009

अजय राय सम्मानित किए गए.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोल मैनेजमेंट कैंपस के अंदर आईआईसीएम श्रमिक संघ से जुड़े हुए सदस्यों ने अध्यक्ष अजय राय को उनके द्वारा किये गए कार्यों को लेकर माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि वह लगातार वर्कर हित में कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे उन्होंने कहा कि वर्कर का हित हमारी प्राथमिकता है और उनके मान-सम्मान की हर लड़ाई लड़ने के लिए वह तैयार है।

IMG 20201103 WA0039

इस अवसर पर अजय राय ने कोल इंडिया के ठेका मजदूरों के महंगाई भत्ता में हुए बढ़ोतरी पर चर्चा करते हुए कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही आईआईसीएम के वरीय अधिकारियों से मिलकर इस पर बात करेंगे ताकि यहां के मजदूर कर्मचारियों को उसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर रमेश साहू, मनोज सिंह वीर बहादुर मोहम्मद इस्लाम मनोज मलिक अशोक राम प्रीत यादव सुनील कुमार अखय बेहरा नितेश सिंह शिव कुमार सिन्हा रूपेश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share via
Share via