20250721 213129

आजसू पार्टी ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरने का ऐलान

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामचंद्र सहिस ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की है। उन्होंने बताया कि आजसू से जुड़ने वाले युवाओं, विशेषकर आदिवासी युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि आजसू के संघर्ष से अलग राज्य का गठन हुआ है, और इसे संवारने की जिम्मेवारी भी आजसू की ही है।

उन्होंने राज्य सरकार पर नगर निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो रही है। केंद्र का अनुदान रुकने से विकास और स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस साजिश को बंद करने की मांग की।

समारोह में रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो को माला व पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, राज दुबे सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share via
Share via