सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो आजसू सुप्रीमो।

सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो आजसू सुप्रीमो।

Share
Link copied

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, अधिवक्ता आशुतोष वर्मा ने थामा पार्टी का दामन:

सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो आजसू सुप्रीमो।
AJSU

रांची : सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी रोजगार के प्रति गंभीर नहीं रही। नए पदों का सृजन करने की बात तो दूर यह सरकार रिक्त पदों को भी भर नहीं पाई है। आज राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान राजनीतिक हालात ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी तैयारी है….उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दैरान अधिवक्ता सह समाजसेवी आशुतोष वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की…

सिपाही बहाली में सरकार की बड़ी गलती की वजह से हमने अपने परिवार के 12 नौजवानों को खो दिया है। सरकार अपने ही बनाए हुए नियमावली का बहाना बना कर अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती है। इस बहाली में राज्य के लाखों युवा शामिल हो रहे हैं यह उनकी मजबूरी है। सरकार ने रोजगार के अवसर न देकर युवाओं को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है। मुख्यमंत्री जी घटना होने के बाद मूल्यांकन कर रहे हैं जबकि सरकार का दायित्व था कि ऐसी घटना ही न हो। बिना किसी तैयारी के सरकार ने यह दौड़ आयोजित की थी। अपने कार्यक्रम के लिए सरकार बच्चों की पढ़ाई बाधित कर रही है। यह सही नहीं है।

पार्टी में शामिल हुए आशुतोष वर्मा का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों के विषय में बेहतर सोचने वाले लोगों की इस राज्य की आवश्यकता है। अच्छे विचार और निःस्वार्थ भाव से राज्य की सेवा करने की इच्छाशक्ति से ही बदलाव संभव है। आशुतोष के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करें। इसके लिए आजसू पार्टी आपको एक सशक्त मंच देगी।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले आशुतोष वर्मा ने कहा कि आजसू के विचारों, सिद्धांतों के साथ ही सुदेश महतो की ईमानदारी, राज्य के लिए समर्पण और इनकी दूरदर्शिता ने हम सभी को प्रभावित किया है। आज मेरे साथ कई युवा भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इनके भीतर वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्सा है। सुदेश जी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर इस प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे। लीडर सीट के लिए नहीं सेवा के लिए होना चाहिए। पार्टी के साथ मिलकर युवाओं के लिए अवसर उत्पन्न करने के लिए जी-जान लगाकर काम करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रधान महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, एस अलि, आशुतोष गोस्वामी, हरिश कुमार, डॉ. पार्थ पारितोष, अमित कुमार, परवाज खान इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता :
विशाल अग्रवाल, खिता राम दास, ललित दास, अतिराज सिंह, शुभम, गौतम, प्रीतम, श्याम, मिथलेश, शुभम यादव, सौरव, अमिस, विक्की समेत अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow