अखिलेश यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, इंडिया गठबंधन को मिलेगी मजबूती!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा का आयोजन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा, “अखिलेश यादव जी का इस यात्रा में शामिल होना वोट चोरी के खिलाफ हमारे इस जन आंदोलन को और मजबूत करेगा।” उन्होंने बताया कि यह यात्रा गुरुवार (21 अगस्त) को नालंदा से पुनः शुरू होगी और शेखपुरा से मुंगेर तक जाएगी। इसके बाद यह लखीसराय, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जैसे क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
अखिलेश यादव ने पहले भी उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी वोटर बनाकर और मतदाता सूची में धांधली करके चुनावों में हेराफेरी करती है। हाल ही में, सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में सपा की शिकायत पर कार्रवाई हुई, जहां एक बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे पद से हटाने की सिफारिश की गई।

















