20250618 162544

रांची में भारी बारिश के अलर्ट के कारण 19 जून 2025 को सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, 19 जून 2025 को रांची जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड जोन अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई 19 जून 2025 को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों/संस्थानों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों, और संबंधित स्कूल प्रशासकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Share via
Share via