भारी बारिश के अलर्ट के कारण 20 जून 2025 को सभी स्कूल बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, झारखंड केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, 20 जून 2025 को रांची जिले में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर रेड जोन अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदेश के तहत, रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून 2025 को बंद रहेंगी। यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालय या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत जवाबदेह होंगे। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन करें और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें।

















