अमरावती सेक्स स्कैंडल: 180 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोपी मोहम्मद अयान गिरफ्तार, 350 अश्लील वीडियो बरामद
अमरावती सेक्स स्कैंडल: 180 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोपी मोहम्मद अयान गिरफ्तार, 350 अश्लील वीडियो बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अमरावती (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सैकड़ों अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो परतवाड़ा का निवासी है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (Snapchat और WhatsApp) के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि वह उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर उनका यौन शोषण करता था और इस दौरान उनके अश्लील वीडियो बना लेता था।
ब्लैकमेलिंग और वेश्यावृत्ति का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान लगभग 350 अश्लील वीडियो और क्लिप्स के बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने के लिए करता था। पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में अयान के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं जो वीडियो बनाने या लड़कियों को फंसाने में उसकी मदद करते थे।
सियासी और प्रशासनिक हलचल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव है।
सांसद की चेतावनी: बीजेपी सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से मुलाकात कर मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सरकार का रुख: मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार, मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। डीजीपी को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया और साइबर सेल की कार्रवाई
साइबर सेल ने इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी अयान फिलहाल 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में है और उसके मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
Amravati News’Maharashtra Cyber Crime















