IMG 20250611 WA0025 scaled

रांची  उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल  प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

रांची  उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल  प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

IMG 20250611 WA0027
An important meeting of Sadar Hospital Management Committee was held under the chairmanship of Ranchi Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri.

IMG 20250611 WA0025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20250611 WA0029

सदर अस्पताल प्रबंधन समिति, गवर्निंग बॉडी की  महत्वपूर्ण बैठक।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास, और रोगी कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना।

बैठक में निम्नलिखित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

रांची : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 जून 2025 को सदर अस्पताल, राँची के सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति, गवर्निंग बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची,  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा की गई, बैठक में सिविल सर्जन सदर राँची, डॉ. प्रभात कुमार, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञों, रोगी कल्याण समिति के सदस्यों, और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास, और रोगी कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।

इसको लेकर सदर अस्पताल, रांची में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई।

बैठक में निम्नलिखित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पेट स्कैन सेवाओं की स्थापना
सदर अस्पताल, रांची में अत्याधुनिक पेट स्कैन सेवाओं की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। यह सुविधा कैंसर और अन्य जटिल रोगों के निदान में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
मैमोग्राफी सेवाओं की स्थापना
महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, अस्पताल में मैमोग्राफी सेवाओं की शुरुआत का निर्णय लिया गया। यह सुविधा स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच और रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

24×7 रेडियोलॉजी सेवाओं की स्थापना।

आपातकालीन और नियमित चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए 24×7 रेडियोलॉजी सेवाएं (अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि) शुरू करने का फैसला लिया गया। यह कदम मरीजों को त्वरित और सटीक निदान सुनिश्चित करेगा।

ब्लॉक स्तर पर रक्त नमूना संग्रह और परिवहन।

बैठक में ब्लॉक स्तर पर रक्त नमूना संग्रह केंद्र स्थापित किए जाने पर विचार किया गया। जिनके नमूने परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, रांची में परिवहन किए जाएंगे। यह प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए जांच सुविधाओं को सुलभ बनाएगी।

लीज लाइन कनेक्शन की स्थापना।

अस्पताल में निर्बाध डिजिटल संचालन और टेलीमेडिसिन सुविधाओं के लिए लीज लाइन कनेक्शन स्थापित करने पर विचार किया गया। यह कदम अस्पताल के डिजिटलीकरण और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

ऑडिटोरियम और डाइनिंग एरिया का दर निर्धारण।

अस्पताल परिसर में ऑडिटोरियम और डाइनिंग एरिया के उपयोग के लिए उचित दरें निर्धारित की गईं। यह सुविधाएं प्रशिक्षण, सेमिनार और कर्मचारी कल्याण के लिए उपयोगी होंगी।

उपकरणों के लिए सीएएमसी/एएमसी।

अस्पताल के चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और दीर्घकालिक कार्यक्षमता के लिए व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध (सीएएमसी/एएमसी) लागू करने का निर्णय लिया गया।
मुद्रित रजिस्टर और प्रारूप
ओपीडी और आईपीडी के सभी विभागों के लिए मानकीकृत मुद्रित रजिस्टर और प्रारूप लागू किए जाएंगे, ताकि रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके।

गैर आयुष्मान/नकद सर्जिकल रोगियों के लिए दर निर्धारण।

उपायुक्त द्वारा गैर आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले मरीजों और नकद भुगतान करने वाले सर्जिकल रोगियों के लिए पारदर्शी और किफायती दरें निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

पूर्ण सेटअप 2 मॉड्यूलर ओटी।

सदर अस्पताल में दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) स्थापित करने का प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया गया। जिसमें जटिल सर्जरी के लिए सुसज्जित होंगे।

क्षतिग्रस्त उपकरण।

अस्पताल में मौजूद क्षतिग्रस्त और अप्रचलित उपकरणों को बदलने की मंजूरी दी गई, ताकि नए उपकरणों के लिए स्थान और संसाधन उपलब्ध हो सकें।

अस्पताल उपकरणों की खरीद।

अस्पताल की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए और उन्नत उपकरणों की खरीद के लिए बजट और प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर विचार किया गया।

*स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार पर विशेष चर्चा*

उपायुक्त द्वारा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। आपातकालीन सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया।

मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) के समय को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।
निदान सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड उपकरणों की मरम्मत और नए उपकरणों की खरीद की योजना को मंजूरी दी गई।

मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम कक्ष और स्वच्छ पेयजल सुविधा को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

*रोगी कल्याण पर बल दिया गया*

रोगी कल्याण समिति के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त दवाओं और जांच की सुविधा को और व्यापक करने का निर्णय लिया गया।
समिति ने जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने की योजना बनाई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष देखभाल इकाई (NICU) की स्थापना के लिए बजट आवंटन पर सहमति बनी।

*कर्मचारी प्रशिक्षण और भर्ती पर जोर दिया गया*

उपायुक्त द्वारा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति पर जोर दिया गया।

*हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले*

उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा, “सदर अस्पताल, राँची न केवल जिला मुख्यालय का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी जीवन रेखा है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले। आज की बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू किया जाएगा ताकि अस्पताल की सेवाएँ और बेहतर हो सकें।”

उन्होंने सिविल सर्जन सदर राँची को निर्देश देते हुए कहा की सदर अस्पताल परिसर में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा दे। ताकि मरीजों को एक स्वस्थ वातावरण मिलें।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन सदर को निर्देश देते हुए कहा की मरीजों की शिकायतों के त्वरित निवारण करें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*राँची शहर में बढ़ रही डॉग बाइट की घटना पर विस्तृत चर्चा*

उपायुक्त ने सिविल सर्जन सदर राँची को निर्देश देते हुए कहा की राँची शहर में आवारा कुत्तों और घरेलू डॉग बाइट की घटना के मामलें आ रहें है। जिसको लेकर उन्होंने कहा की रेबीज की वैक्सीन सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें। साथ उन्होंने कहा की नगर निगम के सहयोग से भी कुत्तों नेचुरिंग” (neutering) या “स्पैइंग” (spaying) कराने पर जोर दिया जाएगा।

उपायुक्त द्वारा बरसात को लेकर अस्पताल में सर्पदंश के मामलें भी बढ़ेंगे इसको लेकर भी अस्पतालों में एंटीवेनम रखने के भी निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए।

*सदर अस्पताल में भविष्य में रोबोटिक सर्जरी भी की जाएगी*

इस महत्वपूर्ण बैठक में सदर अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधा से लैस करते हुए भविष्य में रोबोटिक सर्जरी को भी शुरुआत करने पर विचार किया गया ताकि जटिल ऑपरेशन को रोबोटिक सर्जरी से आसानी से किया जा सकें।

*कोविड गाइडलाइन्स का सतर्कता से पालन करने के निर्देश*

कोविड को लेकर सतर्कता बनाए रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। कोविड गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

आगामी जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की अगली बैठक में आज लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत प्राप्त फंड के उपयोग की विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

Share via
Share via