अनिल टाइगर हत्याकांड: मास्टरमाइंड को झारखंड हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता अनिल माहतो उर्फ टाइगर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी देवब्रत नाथ शाहदेव को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। यह फैसला जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!26 मार्च 2025 को रांची के कांके इलाके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात स्थानीय पुलिस स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई थी। रांची पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण लंबे समय से चला आ रहा एक जमीन विवाद था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मास्टरमाइंड देवब्रत नाथ शाहदेव तब से फरार था।
















