20250321 141900

बाबा नगरी जाने के लिए अब बस, ट्रेन और कार का ही सहारा, रांची-देवघर विमान सेवा बंद

रांची से देवघर जाने वाले भक्तों के लिए एक बुरी खबर है। 21 मार्च 2025 से रांची और देवघर के बीच की विमान सेवा को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अचानक बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को देवघर जाने के लिए बस, ट्रेन और कार का सहारा लेना होगा। इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशनल कारणों से यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह अब आसानी से एक दिन में बाबा मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति-पत्नी और खूनी लवर, एक ऐसी पत्नी जिसने अपने पति को मार कर उसके 15 टुकड़े कर दिए

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, रांची-देवघर विमान रोजाना दोपहर 12:30 बजे रांची पहुंचती थी और 12:50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी। हालांकि मार्च के शेड्यूल में इस विमान सेवा को शामिल किया गया था, लेकिन अचानक इसे बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय ऑपरेशनल कारणों से लिया गया है।

रांची से अब इन शहरों के लिए उपलब्ध है सीधी विमान सेवा

वर्तमान में रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है। वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान रोजाना है।

Share via
Share via