“निर्भया से भी ज्यादा जघन्य अपराध”: आदित्य साहू का झारखंड सरकार पर हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो भाजपा करेगी आंदोलन

“निर्भया से भी ज्यादा जघन्य अपराध”: आदित्य साहू का झारखंड सरकार पर हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो भाजपा करेगी आंदोलन

रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने इसे निर्भया कांड से भी ज्यादा जघन्य बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में साहू ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे पार्टी नेताओं के साथ कुसुंबा गांव पहुंचे, जहां की स्थिति बेहद भयावह और हृदयविदारक थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर निर्मम हत्या कर दी गई। साहू के अनुसार, अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने दावा किया कि बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य किए गए, जिससे पूरा समाज स्तब्ध है।

भाजपा नेता ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिनों तक जिला प्रशासन पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं, मृतका के मजदूर पिता को घर लौटने में भी कोई सरकारी सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने खुद फ्लाइट टिकट की व्यवस्था कराई।

आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस दर्दनाक घटना पर संवेदना व्यक्त करने तक के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

भाजपा ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 29 मार्च को हजारीबाग के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 30 मार्च पूरे हजारीबाग में बंद का आह्वान किया जाएगा। साथ ही, पूरे राज्य में जिला मुख्यालयों पर महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now