हाई वोल्टेज तार की चपेट से घायल होने के मामले में बोकारो उपायुक्त  जांच का दिया आदेश ...कमिटी गठित

हाई वोल्टेज तार की चपेट से घायल होने के मामले में बोकारो उपायुक्त  जांच का दिया आदेश …कमिटी गठित

Share
Link copied

हाई वोल्टेज तार की चपेट से घायल होने के मामले में बोकारो उपायुक्त  जांच का दिया आदेश …कमिटी गठित

हाई वोल्टेज तार की चपेट से घायल होने के मामले में बोकारो उपायुक्त  जांच का दिया आदेश ...कमिटी गठित

रामनवमी में हाई टेंशन के चपेट में आने से सात लोग हो गए थे घायल डीसी ने इस बात की जानकारी चाही है कि आखिर यह घटना हुआ कैसे

अंकित साहू

रामनवमी के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 7 लोगों के घायल होने के मामले में आज बोकारो उपायुक्त ने एक जांच कमेटी का गठन किया। बेरमो एसडीओ के नेतृत्व में जांच कमेटी का हुआ गठन। जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपने का निर्देश। इससे पहले आज सभी घायलों को देखने के लिए बोकारो उपायुक्त बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचे जहां घायलों का कुशल-क्षेम जाना और बेहतर इलाज के निर्देश।

वही बोकारो जेनरल अस्पताल के डॉक्टर ने घायलों की स्थिति ठीक बताते हुए कहा कि मामूली इंजर्ड हुआ है,सभी जल्द से जल्द ठीक हो जायेंगे।

बताते चले कि शुक्रवार को खेतको में हुई घटना को लेकर शनिवार को बोकारो उपायुक्त आजय नाथ झा ने संज्ञान लेते हुए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने भर्ती घायलों मिथिलेश ठाकुर, अनिल रविदास, गुलाब चंद्र दास, मदन कुमार नायक, शुभम कुमार दास एवं रूद्र दास से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सा पदाधिकारियों से विस्तृत विवरण प्राप्त किया। सभी स्वस्थ्य है एवं छोटी – मोटी उपचार जारी है।

उपायुक्त ने ईलाजरत चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी घटना

घटना के दौरान जिला प्रशासन की त्वरित एवं एहतियाती कार्रवाई के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया।

घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है। टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

स्वस्थ होकर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी को चढ़ाएं लड्डू

उपायुक्त ने उपचार के बाद स्वस्थ होने पर सभी घायलों को भगवान श्री राम एवं हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए दूसरे को भी जागरूक करें। कहा कि, प्रशासन अगर कोई दिशा – निर्देश जारी करता है, तो उसका अक्षरशः अनुपालन जरूरी है। इसके पीछे आमजनों की सुरक्षा – उनका हित छुपा होता है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और शांति एवं सहयोग बनाए रखें। जानकारी हो कि, कल पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आ जाने से 07 लोग हल्के रूप से घायल हो गये थे।
वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है सभी मामूली रूप से घायल हुए थे और सभी की स्थिति ठीक है और सभी का बेहतर इलाज चल रहा है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।