भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल की बैठक हुई संपन्न, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की गई तैयारी :

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 06 Sep 2024 01:05 PM (IST)

जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल की एक बैठक हुई:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल की बैठक हुई संपन्न, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की गई तैयारी :
(BJP State President Babulal)

जिसमें मुख्य तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला 8 और 9 सितंबर को सभी बूथों पर कार्यकर्ता यह देखेंगे की मतदाता सूची में सब ठीक-ठाक है या नहीं।दूसरा 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं। टाटानगर रेलवे स्टेशन में कुछ नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कुछ शिलान्यास करेंगे…..


इसके अलावा पार्टी ओर से उनका एक बड़ा जनसभा होने जा रहा है, उसमें सभी पंचायत स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे और तीसरा तीसरा बिंदु यह है कि झारखंड के चार प्रमंडल है, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 6 प्रमंडल में इसे बांटा है। सभी प्रमंडल में 20 या 21 सितंबर को 6 संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जो जहां से शुरू होगी, वहीं घूम कर आकर समाप्त होगी…..

मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार अपने किसी भी मेनिफेस्टो में लिखे वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने महिलाओं को सोने का सिक्का देने का वादा किया था, प्रत्येक परिवार को 72,000 देने का वादा किया था। प्रत्येक साल एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। कितने सारे वादे किए, जो अभी हम लोगों को भी याद नहीं है।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इतने सीनियर लीडर, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने खून पसीने से सींचा है, क्या कारण था जो चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम जैसे बड़े नेता को पार्टी छोड़नी पड़ी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई लोग भाजपा में शामिल होंगे।
हेमंत सरकार, भ्रष्ट सरकार है और अब तो केवल पति-पत्नी का फोटो ही बैनर में लगता है। इसमें से शिबू सोरेन का भी फोटो गायब कर दिया गया है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस भ्रष्ट और बेईमान सरकार को भाजपा ही उखाड़ फेंकेगी।
उन्होंने कहा कि अभी हमारा गठबंधन केवल आजसू के साथ है, जदयू या और अन्य दल के साथ जो भी गठबंधन होगा, वह हमारा केंद्रीय नेतृत्व करेगा…..
उन्होंने कहा कि सितंबर के आखिरी सप्ताह हो या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी और हम लोग पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow