भाजपा ठगों की पार्टी इसके बहकावे में ना आये जनता : बंधु तिर्की
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो : बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान मांडर विधायक बंधु तिर्की का तूफानी दौरा जारी है. जरीडीह प्रखंड में आज विधायक विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे हैं. विधायक का कहना है कि भाजपा ठगों की पार्टी है, बस झूठे वादे कर जनता को बरगलाने का काम करती है.
विधायक लगातार के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में सभी को मतदान करने आग्रह मतदाता से कर रहे है. इस कार्यक्रम में नेशनल कांग्रेस वर्कर कमिटी के जिला महासचिव अफसर हुसैन ने मंच को संबोधित किया तथा अध्यक्षता मतीन अंसारी एवं संचालन पुनीत कुशवाहा ने किया. जिसमें जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष इकबाल अंसारी जी एवं अमजद अंसारी, मुक्तार अंसारी, गिरेन्द्र मिश्रा, उमेश दिगार, एवं सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे.

















