18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए बुक करें SLOT, आज रात 9 बजे से SLOT होगा पब्लिश.
राँची : रांची जिला में 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न सेंटर बनाये गये हैं। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद SLOT बुक करा चुके लोगों को टीका दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज रात 9 बजे से SLOT होगा पब्लिश
18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए रांचीवासी आज रात 09 बजे से SLOT बुक कर सकते हैं। आगामी पांच दिनों यानी 27 मई 2021 तक के लिए SLOT पब्लिश किया जायेगा। जिसमें ज़िला के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों के लिए स्लाॅट बुक किया जा सकता है। लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद बुक होगा स्लॉट
18 प्लस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा। गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है। स्लाॅट बुक करने के बाद केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लिया जा सकता है। जिस टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक किया गया है वही वैक्सीनेशन की सुविधा होगी अन्य केंद्र में नहीं।

















