congress 1599669601

झारखंड के विकास को एक नयी दिशा देने वाला बजट : कांग्रेस.

रांची : कांग्रेस ने विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए पेश बजट को झारखंड के विकास को एक नयी दिशा देने वाला बजट करार दिया है। पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अलग झारखंड राज्य गठन 20 वर्षों बाद पहली राज्य सरकार ने सभी प्रमंडलों में गौ मुक्तिधाम की स्थापना कर पवित्र तरीके से मृत शरीर का निष्पादन करने की योजना को मंजूरी दी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पलायान को रोकने पर विशेष जोर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदेशों में प्रवासी मजदूरों के साथ अनहोनी होने पर पांच लाख रूपये की व्यवस्था की गई है। बाबा साहेब अम्बेड़कर आवास योजना के तहत 3000 नये आवास बनाये जाएंगे। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान जिस तरह से भाजपा सदस्यों ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया, उससे झारखंड का संसदीय परंपरा शर्मशार हुई है। इस तरह की अशोभनीय घटना को झारखंड के संसदीय राजनीतिक इतिहास के काले अध्याय के रूप में अंकित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों ने राज्य में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में जिस तरह से तरह से अपमान किया गया है, वह जनता के श्रद्धा और विश्वास के साथ धोखा है। पार्टी यह मांग करती है कि संसदीय परंपरा और मान्यताओं के विरूद्ध नारा लिखे टी शर्ट पहन कर आने वाले और सभा की कार्यवाही के दौरान विसिल बजाने वाले भाजपा विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया जाए।

प्रवक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में आमजनता को किसी प्रकार का कर (टैक्स) में कोई वृद्धि नहीं कर राज्य की जनता को राहत देने का काम किया गया है। इसके लिए सरकार बधाई के पात्र है। इस अवसर पर निरंजन पासवान, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी मौजूद थे।

Share via
Share via