कोरोना के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों के आगमन को लेकर की गई व्यवस्था का जायज़ा.

कोरोना के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों के आगमन को लेकर की गई व्यवस्था का जायज़ा.

Share
Link copied

राँची : प्रवासी मजदूरों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन रांची द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हटिया रेलवे स्टेशन में व्यवस्था की गई है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र झा स्टेशन में किए गए व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री उत्कर्ष गुप्ता, परिक्ष्यमान आईएएस एवं जिला नजारत उप समाहर्ता श्री केके अग्रवाल उपस्थित थे।

उपायुक्त ने प्रवासी मजदूरों के आने के लिए की गई बैरिकेडिंग, जलपान आदि की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने रांची के अलावा दूसरे जिले के प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

दूसरे जिले के प्रवासी मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था
ट्रेन से आने वाले दूसरे जिलों के प्रवासी मजदूरों के लिए हटिया रेलवे स्टेशन पर संबंधित जिला के द्वारा बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों में संबंधित जिला के प्रवासी मजदूरों को ले जाया जाएगा। जिला में पहुंचने पर इन प्रवासी मजदूरों की जांच की जाएगी इसके उपरांत उन्हें आइसोलेशन या क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा।

रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था
ट्रेन से आने वाले रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। शहरी क्षेत्र के मजदूरों को खेल गांव में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में ले जाया जाएग। यहां रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 7 दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन किया जाएगा एवं 7 दिनों के उपरांत पुनः टेस्ट नेगेटिव पाए जाने पर निजी स्थान जाने की अनुमति दी जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को संबंधित प्रखंड के आइसोलेशन सेंटर ले जाकर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराई जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें संबंधित प्रखंड के पंचायत में 7 दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। पुनः 7 दिनों के बाद टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें अपने निजी स्थान जाने की अनुमति दी जाएगी। अगर इनका टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।

आपको बताएं कि उपायुक्त रांची द्वारा शहर के अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया जा रहा है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर को क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow