IMG 20210524 WA0082

कांके रोड स्थित फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर सील, कोविड नियमों के उल्लंघन की वजह से किया गया सील.

रांची : रांची शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने हेतु लगातार दंडाधिकारियों द्वारा गश्ती की जा रही है। कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। आज रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर किया गया सील
झारखंड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने कोविड-19 के उल्लंघन करने के आधार पर फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को सील कर दिया है। जांच के क्रम में फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को लगातार वार्निंग दी जा रही थी, परंतु आज वहां ग्राहकों को सामान की बिक्री की भी जा रही थी। इस बाबत इस ऑनलाइन स्टोर को सील कर दिया गया।

थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
1. लालपुर थाना – सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन
2. सदर थाना- निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
3. डेली मार्केट थाना – कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
5. बरियातू थाना – हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
6. लोअर बाजार थाना – संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
7. चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
9. नामकुम थाना – अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
10. तुपुदाना ओपी – कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
11. धुर्वा थाना – राहुल कुजुर, साउथ सर्किल
12. जगरनाथपुर थाना – मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
13. अरगोड़ा थाना – आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी
14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
15. पंडरा ओपी – वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल
16. गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू,
परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
17. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल
18. कोतवाली थाना- संजीव कु0 सिन्हा, साउथ सर्किल

SMS और कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु लोगों को किया गया जागरूक
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के द्वारा लोगों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को SMS फॉर्मूला को अपनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का सही इस्तेमाल करने और सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया गया।

मजिस्ट्रेटों ने अलग- अलग बाजारों में किया जांच
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने थाना अंतर्गत पड़ने वाले बाजार/ दुकान/ प्रतिष्ठान में जाकर कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन की जांच की।

Share via
Send this to a friend