बजट झारखंड को उन्नति और समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट हैं : बन्ना गुप्ता.

बजट झारखंड को उन्नति और समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट हैं : बन्ना गुप्ता.

Share
Link copied

स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ये बजट झारखंड को उन्नति और प्रगति पर ले जाने वाला बजट हैं, इस बजट से झारखंड में नई आर्थिक क्रांति आएगी और राज्य विकास के मार्ग पर तीव्र गति से चलेगा। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव विजन के साथ सरकार कार्य कर रही हैं।कोरोना जैसे विपत्ति को सीमित संसाधनों से हमनें काबू किया हैं अब बारी विकास की हैं।

उन्होंने बताया कि बजट में स्वास्थ्य को प्रमुखता दी गई हैं इसी के तहत सरकारी अस्पतालों की संरचना दुरुस्त करने पर हमारा फोकस होगा।साथ ही गांव के अंतिम घर के अंतिम व्यक्ति तक हम स्वास्थ्य सेवा पहुचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन बढ़ाने के लिए हम कार्य करेंगे ताकि रोजगार सृजन हो सके और गरीबों तक मुफ्त और बेहतर इलाज प्रदान करना हमारा लक्ष्य होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow