Chaibasa

चाईबासा (Chaibasa)में पुलिस नक्सली मुठभेड़ दो जवान घायल

Chaibasa: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं यह मुठभेड़ की घटना जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई है. जहां गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में जहाँ दो जवान घायल हुए हैं. वहीं कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है. दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं. घटना में घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि चाईबासा के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गये है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. वहीं कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है.

 

Share via
Share via