Chain theft at Jamamo Mata Temple: Four members of the same family arrested.

जमामो माता मंदिर में चेन चोरी का खुलासा, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार; बिहार तक जुड़ रहे तार

गिरिडीह: तिसरी के प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट उड़ाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की जांच में पकड़े गए आरोपियों के एक ही परिवार से जुड़े होने की बात सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक गिरोह में बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के एक ही परिवार के मां-बेटा-बहू और चचेरी बहन निकले चेन स्नैचर ।पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है । इनके नाम अंशु कुमारी, टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी  हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और झारखंड-बिहार में हुई ऐसी अन्य घटनाओं से इनके संबंध की जांच कर रही है।

RKDF
advertisement

मंदिर की भीड़ में हुई थी वारदात

29 अगस्त को जमामो माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

हीरोडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत कुमार साव के आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया।

फुटेज से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने के साथ पुलिस ने घटना के समय मंदिर में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम डोरंडा पहुंची, जहां एक किराए के मकान में रह रही अंशु कुमारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस को दूसरे आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद टीम ने बिहार के नवादा जिले में छापेमारी की और तीन अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

किराए के मकान से मिले चोरी के सामान

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद डोरंडा स्थित किराए के मकान की तलाशी ली गई। यहां से जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन और लॉकेट के अलावा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद सामान को पुलिस ने जांच का अहम साक्ष्य माना है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मंदिर में हुई चोरी की पूरी वारदात किस तरह अंजाम दी गई थी और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।

बिहार की पुरानी घटनाओं की भी होगी जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों के बिहार में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस अब पुराने मामलों से इनके कनेक्शन की पुष्टि करने में जुटी है।

जांच का दायरा अब सिर्फ जमामो माता मंदिर की घटना तक सीमित नहीं है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या यही समूह झारखंड के दूसरे धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

24 घंटे में कार्रवाई

मामले की जांच खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

धार्मिक स्थल पर महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले इस गिरोह का जल्दी खुलासा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इनके पुराने मामलों की तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now