चतरा पुलिस ने नष्ट की 24 एकड़ अवैध अफीम की खेती

चतरा पुलिस ने नष्ट की 24 एकड़ अवैध अफीम की खेती

चतरा : चतरा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की खेती पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 24 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान के दौरान लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के ग्राम चानी में लगभग 20 एकड़ तथा कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बांटा में लगभग 4 एकड़ वन भूमि पर शुरुआती अवस्था में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से रोकने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह अभियान जिले को नशीले पदार्थों से मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now