चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल सिंह गिरोह के 4 गुर्गे गिरफ्तार, अवैध पिस्टल-गोली सहित हाईवा फायरिंग कांड का उद्भेदन
चतरा पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियारों और गोली के साथ गिरफ्तार कर दो बड़े फायरिंग कांडों का सफल उद्भेदन किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने लेवी वसूली के लिए हाईवा पर गोली चलाने की घटना कबूल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक को 28 अक्टूबर 2025 की रात गुप्त सूचना मिली कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के पास एकत्रित होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध पिस्टल-गोली मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। दल ने 28-29 अक्टूबर की रात कारो मैदान में दबिश देकर असजद रजा, शाहजहाँ अंसारी, महफूज आलम उर्फ लालू और गुलजार अंसारी उर्फ राजु को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पिपरवार थाना कांड संख्या 32/2025 दिनांक 29/10/2025, धारा 111(2)/111(3)/111(4)/61(2)/3(5) BNS एवं 25(1-A)/25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि इसी गिरोह ने 18 अगस्त 2025 को राजधर साइडिंग में और 20 सितंबर 2025 को NTPC टंडवा में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद हथियार में दो 7.65 MM पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस (7.65 MM), तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और राहुल सिंह आजाद सरकार लिखे 4 पर्चे शामिल हैं l गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है।

















