चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल और गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल और गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied

चतरा : चतरा पुलिस ने पिपरवार थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, चतरा को 31 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि न्यू मंगरदाहा गांव के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड पर कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध पिस्टल व गोली मौजूद है।

इस सूचना के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, श्री प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने 31 अगस्त 2025 की रात को न्यू मंगरदाहा, ट्रांसपोर्टिंग रोड, पिपरवार थाना क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान आबिद अंसारी उम्र 20 वर्ष, पिता मो. ताजमुल अंसारी, निवासी न्यू मंगरदाहा, थाना पिपरवार, जिला चतरा) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का अवैध पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई।

इस मामले में पिपरवार थाना में कांड संख्या 27/2025, दिनांक 01/09/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A), 25(1-B)a, 26, और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और छापामारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow