Durga Puja Security: दुर्गापूजा को लेकर गढ़वा और खूंटी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
गढ़वा में चार थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, खूंटी में एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश
Durga Puja Security: दुर्गापूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गढ़वा और खूंटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गढ़वा में चार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया, वहीं खूंटी में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। गढ़वा जिले के भवनाथपुर, केतार, खरौंधी और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की।

वहीं, खूंटी में शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग की। उन्होंने पूजा पंडालों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, रात्रि गश्ती और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया है।

दुर्गा पूजा (Durga Puja ) केमें हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, चेन स्नेचिंग रोकने को सादे लिबास में तैनात होंगे जवान
सरायकेला-आदित्यपुर। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस (Saraikela Police) ने…

दुर्गापूजा (Durga Puja) पर धनबाद में सुरक्षा का सख्त पहरा, सात जोन में बंटा जिला
डीजे बजाने पर प्रतिबंध, 17 से 22 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 16 स्थानों पर तैनात रहेंगे अग्निशमन…

















