तमाड़ के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट ( Fake Currency )चलाने का आरोप, ग्रामीणों ने JLKM नेता को पकड़कर पुलिस को सौंपा
500-500 रुपये के 38 कथित नकली नोट बरामद, कुल 19 हजार रुपये के नोट होने की जानकारी
Fake Currency case। तमाड़ के सिंदवारी साप्ताहिक बाजार में कथित तौर पर नकली नोट चलाने के आरोप में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के सालुकडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के दौरान आरोपी पर दुकानदारों को 500-500 रुपये के कथित नकली नोट देने का आरोप है। नोटों पर संदेह होने के बाद दुकानदारों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आरोपी की पिटाई किए जाने की भी सूचना है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से 500 रुपये के करीब 38 कथित नकली नोट मिले हैं। इनकी कुल कीमत 19 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में कथित नकली नोटों के स्रोत और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, इन बिंदुओं की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Durga Puja Security: दुर्गापूजा को लेकर गढ़वा और खूंटी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
गढ़वा में चार थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, खूंटी में एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश Durga Puja Security: दुर्गापूजा…

संसद का विशेष सत्र इसी महीने के अंत में संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजर
नई दिल्ली: संसद का विशेष सत्र अक्टूबर के आखिरी दिनों में बुलाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस…


















