20251009 161759

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में जेसोवा दिवाली मेला-2025 का किया उद्घाटन

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Banner Hoarding 1

जेसोवा की सामाजिक पहल को मुख्यमंत्री ने सराहा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जेसोवा अपनी स्थापना से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है और इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने जेसोवा द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेले से होने वाली आय को गरीब और जरूरतमंदों के कल्याण, सामाजिक उत्थान और अन्य गतिविधियों में उपयोग किया जाता है। इस अवसर पर जेसोवा द्वारा सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को सम्मान राशि का वितरण और एक पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

“समाज सेवा जेसोवा की पहचान”

मुख्यमंत्री ने कहा, “जेसोवा की पहचान समाज सेवा है। यह संस्था शुरुआती दिनों से ही जरूरतमंदों के हित में कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने जेसोवा के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को उनके सामाजिक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और मेले के सफल आयोजन की कामना की।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

मेले का परिभ्रमण और शुभकामनाएं

उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और अन्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया। कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को मेले की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

SNSP Meternal Poster 1

जेसोवा दिवाली मेला: उत्साह और उमंग का केंद्र

मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह 5 दिवसीय मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्साह और उमंग का केंद्र है। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प, खान-पान और अन्य आकर्षणों का आयोजन किया गया है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

SNSP Sickle Cell Poster 1

Share via
Share via