मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. रामदास सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित स्व. रामदास सोरेन के आवास पर आयोजित “संस्कार भोज” में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री स्मृति शेष स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन सहित अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और सांत्वना दी।
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “आज हम सभी स्व. रामदास सोरेन के आवास पर उनकी स्मृति में एकत्र हुए हैं। आदरणीय गुरुजी के निधन के कुछ ही समय बाद स्व. रामदास सोरेन जी का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उनके चाहने वाले और सगे-संबंधी आज यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्व. रामदास सोरेन को शत-शत नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

















