20251031 172530

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्व. सरयु महतो को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ की विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक के ससुर स्वर्गीय सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने विधायक ममता देवी और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, कई विधायकगण और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को स्मरण किया।

विदित हो कि 20 अक्टूबर 2025 को विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधू सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. सरयु महतो के निधन को सामाजिक एवं पारिवारिक क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

Share via
Share via