Chief Minister Hemant Soren took cognizance of the allegations of assault and illegal extortion from a fisheries friend in Gola and directed action.

गोला में मत्स्य मित्र से मारपीट और अवैध वसूली के आरोप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश

Chief Minister Hemant Soren took cognizance of the allegations of assault and illegal extortion from a fisheries friend in Gola and directed action.
Chief Minister Hemant Soren took cognizance of the allegations of assault and illegal extortion from a fisheries friend in Gola and directed action.

रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में मत्स्य मित्र और उनके पुत्र के साथ कथित मारपीट तथा पैसे मांगने के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बरलंगा निवासी मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट अपने पुत्र पवन कुमार केवट के साथ पिकअप वैन से मछली के बीज लेकर गोला थाना क्षेत्र के बेटुलकला पंचायत स्थित पतरातू गांव के एक तालाब में छोड़ने जा रहे थे।

बताया गया है कि रास्ते में पूरबडीह जंगल के पास गोला थाना की पेट्रोलिंग वाहन खड़ी थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मत्स्य वाहन को रोककर पूछताछ की। शिवनारायण केवट ने पुलिस को बताया कि वाहन में मछली के बीज लदे हुए हैं। आरोप है कि जांच के बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे 500 रुपये की मांग की।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब पवन कुमार केवट ने पैसे देने से इनकार किया तो एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़कर थप्पड़ मार दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और मत्स्य कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ पुलिस प्रशासन को दोषी कर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now