मुख्यमंत्री नें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया.

मुख्यमंत्री नें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया.

Share
Link copied

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर बेरमो विधायक श्री अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, डीएफओ रांची श्री अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ श्री पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow